फिल्मकार निर्देशक समर खान का मन इन दिनों पूरी तरह वेब सीरीज में रम चुका है। जगरनॉट प्रोडक्शंस की कमान संभाल रहे समर खान की पहली वेब सीरीज कोड एम ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर हिट हो चुकी है। इसकी कामयाबी का जश्न मंगलवार की रात सीरीज के कलाकारों और इससे जुड़े लोगों ने धूमधाम से मनाया और इसी मौके पर समर खान ने सीरीज का अगला सीजन भी बनाने का एलान कर दिया।
लोकप्रिय कलाकारों जेनिफर विंगेट और तनुज विरवानी की वेब सीरीज ‘कोड एम’ की सफलता के बाद इसके निर्माताओं ने सीरीज के दूसरे सीजन को लाने की घोषणा कर दी है।

टीवी शो ‘सरस्वतीचंद्र’ और ‘बेहद’ से अपार लोकप्रियता पा चुकीं अभिनेत्री जेनिफर ने इस सीरीज में सेना में काम करने वाली वकील मेजर मोनिका डोगरा का दमदार किरदार निभाया है, जिसको दर्शकों ने खासा पसंद किया है।
इस शो की सफलता की खुशी में आयोजित की गई एक पार्टी में जमा हुए निर्माताओं ने इस सीरीज के दूसरे सीजन के साथ मंजू कपूर के उपन्यास पर आधारित वेब सीरीज ‘ए मैरिड वूमन’ की भी घोषणा की, जिसमें मोनिका डोगरा और रिद्धि डोगरा मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
