कोरोना वा’यरस की वजह हुआ र’द्द हुआ फेसबुक और इंटेल का इवेंट

चीन में फैले कोरोना वा’यरस के कारण बार्सिलोना में आयोजित होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 र’द्द किया गया। वहीं अब फेसुबक और इंटेल का भी एक इवेंट र’द्द हो गया है। फेसबुक और चिपसेट निर्माता कंपनी इंटेल का यह इवेंट अमेरिका में 13 मार्च को होने वाला था।

फेसबुक ने इसकी पुष्टि भी की है और कहा है कि इवेंट के लिए किसी अन्य तारीख का जल्द ही एलान किया जाएगा। इससे पहले पिछले सप्ताह भी फेसबुक ने ग्लोबल मार्केटिंग समिट को र’द्द किया था जो कि सैन फ्रांसिस्को में 9-12 मार्च के बीच होने वाला था। इस इवेंट में करीब 5,000 लोग शामिल होने वाले थे।

add

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कोरोना वा’यरस के कारण लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल मार्केटिंग समिट को र’द्द किया गया है।

वहीं इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (IBM) ने भी कोरोना वायरस के कारण 24-28 फरवरी को आयोजित होने वाली RSA साइबर सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। कंपनी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि कर्मचारियों की सेहत कंपनी की पहली प्राथमिकता है।

add 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading