गूगल ने एंड्रॉयड 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू जारी कर दिया है, हालांकि Android 11 का यह प्रीव्यू फिलहाल पिक्सल स्मार्टफोन के लिए ही जारी हुआ है। वहीं आम यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 11 की लॉन्चिंग 2020 की तीसरी तिमाही में होगी।
कहा जा रहा है कि Android 11 का बीटा वर्जन गूगल के सालाना I/O 2020 इवेंट में लॉन्च होगा।
जैसा कि यह एंड्रॉयड 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू है तो ऐसे में इसमें कुछ फिलहाल खास फीचर्स तो नहीं है, लेकिन इसमें पंचहोल स्क्रीन का फीचर जरूर जोड़ा गया है। पंचहोल के अलावा गूगल ने इसमें वाटरफॉल स्क्रीन का भी सपोर्ट दिया है।

इसके अलावा गूगल ने एंड्रॉयड 11 में 5जी पर भी फोकस किया है। प्राइवेसी पर भी फोकस किया गया है। जैसे- एप को दिए जाने वाले परमिशन पर आपका कंट्रोल होगा कि आप उसे कब और किसी चीज का एक्सेस दे रहे हैं।
Android 11 के पहले प्रीव्यू में स्क्रीन रिकॉर्डर दिया गया है जिसे क्विक सेटिंग टॉगल से एक्टिव किया जा सकेगा। एक बड़ा बदलाव यह हुआ है कि फ्लाइट मोड ऑन करने पर ब्लूटूथ अपने आप बंद हो जाएगा। इसके अलावा गूगल ने स्क्रीनशॉट लेने के तरीके को लेकर भी कुछ बदलाव किया है।
