सलमान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड को बताया बेफिजूल

फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन हाल ही में गुवाहाटी में किया गया था। जिसमें कई सितारे जमीं पर उतरे थे। इस बार अवॉर्ड समारोह में ‘गली ब्वॉय’ फिल्म का बोलबाला रहा। इस फिल्म ने अलग अलग कैटेगरी में दस अवॉर्ड अपने नाम किए। रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो आलिया को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सलमान खान का यह वीडियो काफी पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। सलमान इस वीडियो में फिल्मफेयर अवॉर्ड पर वि’वादित टिप्पणी करते दिखाई दिए।

add

वीडियो में सलमान कह रहे हैं- ‘मुझे लगता है जिनको खुद पर विश्वास नहीं है, वही पुरस्कार लेने जाते हैं। मैं फिल्मफेयर या ऐसे किसी बेफिजूल पुरस्कार को लेने नहीं जाऊंगा। अगर नेशनल अवॉर्ड मिले तो वो गौरव की बात है। तब मैं जाऊंगा और पुरस्कार लूंगा।’

सलमान आगे कह रहे हैं- ‘मैगजीन हमारे बल पर चल रही हैं। आपके इंटरव्यू पर और स्टार्स के इंटरव्यू पर जो मैगजीन चल रही हैं, वो आपको बुलाते हैं और बोलते हैं कि वो आपको पुरस्कार देने जा रहे हैं। आप जाते हैं और फरफॉर्म करते हैं। तब वो इसे पान पराग और मणिकचंद को भेज देते हैं, और हम बेवकूफ हैं, सूट-बूट पहनके बैठे हैं और पुरस्कार ले रहे हैं।

यह ऐसा है कि कल मेरा ड्राइवर, स्पॉटबॉय या मेरा मेकअप मैन कहेगा, आज हम आपको पुरस्कार देते हैं। यह मूर्खता है।’

add 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading