पारस के साथ शादी को लेकर आया जसलीन के पिता का बयान, जानें क्या कहा…

बिग बॉस 13 के बाद अब पारस छाबड़ा अपना स्वयंवर रचाने पहुंच गए हैं । इस शो का नाम ‘मुझसे शादी करोगे’ है। शो में कुछ कंटेस्टेंट आएंगी जो पारस छाबड़ा को रिझाने की कोशिश करेंगी । इन कंटेस्टेंट में से एक जसलीन मथारू भी हैं । जसलीन बिग बॉस सीजन 12 में नजर आई थीं ।

अब जसलीन जब पारस के स्वयंवर में पहुंचीं तो लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए । पारस का भी बिग बॉस के घर में माहिरा शर्मा के साथ रिश्ता सभी ने देखा। वहीं घर के बाहर भी आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप की खबर सामने आई थी ।

add

पारस से शादी को लेकर जसलीन के पिता केसर मथारू का बयान आया है । केसर मथारू ने हाल ही में स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगर वो इस शो का हिस्सा बनना चाहती है तो मुझे कैसी परेशानी हो सकती है ? शादी तो करनी ही है ना… उसे उसके हिसाब से लड़का मिलता है तो अच्छी बात है। बात बन जाती है तो अच्छा है ।’

जब उनसे पारस छाबड़ा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘मैंने बिग बॉस 13 बहुत ज्यादा फॉलो नहीं किया था लेकिन इतना पता है कि पारस छाबड़ा एक गुड लुकिंग लड़का है। हालांकि अब मैं यह शो देखूंगा और सोचूंगा कि उसका व्यवहार कैसा है ? अगर जसलीन को मेरे ओपीनियन की जरूरत पड़ेगी तो मैं उसे सलाह दूंगा वरना नहीं… ।’

add 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading