Lenovo ने एक लंबे समय बाद भारत में अपना नया ब्लूटूथ वायरलेस हेडफोन पेश किया है। लेनोवो ने Lenovo HD 116 को भारतीय बाजार में उतारा है। लेनोवो के इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 2,499 रुपये है।

इसमें शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल इक्विलाइजर मोड, एक्स्ट्रा बास और स्टैंडर्ड जैसे मोड्स दिए गए हैं।

इस हेडफोन के मोड्स को आप एक बटन से बदल सकेंगे। कंपनी का दावा है कि इस हेडफोन की बैटरी से 24 घंटे म्यूजिक सुना जा सकता है। इस हेडफोन में कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन भी दिया गया है।