21 फरवरी से शुरू होगी Samsung Galaxy Z Flip की प्री-बुकिंग

सैमसंग ने अपने दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फ्लिप की भारत में बुकिंग का एलान कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप को कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से 21 फरवरी से बुक किया जा सकता है। प्री-बुकिंग करने वालों ग्राहकों के लिए गैलेक्सी जेड फ्लिप की डिलीवरी 26 फरवरी से शुरू हो जाएगी। Samsung Galaxy Z Flip की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है।

गैलेक्सी जेड फ्लिप में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं मुड़ने के बाद 1.1 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।

add

दूसरी डिस्प्ले से आप नोटिफिकेशन, समय देख सकते हैं और म्यूजिक को प्ले और पॉज भी कर सकते हैं। फोन का वजन 183 ग्राम है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 7 नैनोमीटर का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ2.4 है। वहीं रियर पैनल पर दो कैमरे हैं। दोनों 12 मेगापिक्सल के हैं। इसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा।
add 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.