तीसरे दिन भी ‘शुभ मंगल ज्यादा…’ का जलवा कायम, ‘भूत’ ने इतने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के साथ इस शुक्रवार को विक्की कौशल की ‘भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ भी रिलीज हुई । दोनों फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है ।

add

सबसे पहले बात करते हैं आयुष्मान की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ की । इस फिल्म ने तीसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ है। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 11 करोड़ रुपये की कमाई की है । वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 11.8 करोड़ रुपये कमाए थे । पहले दिन की बात करें तो फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी फिल्म ने तीन दिन में कुल 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है ।

add 1

विक्की कौशल की ‘भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ की बात करें तो इस फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन करीब 5.40 करोड़ रहा । दूसरे दिन फिल्म ने 5.52 करोड़ रुपये कमाए थे । वहीं पहले दिन इस फिल्म ने 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया। अभी तक ये फिल्म ने 16.02 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इन दोनों फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए साफ है कि आयुष्मान की फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत है।फिल्म ‘भूत’ का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.