‘हाथी मेरे साथी’ से अभिनेता का पहला लुक आया सामने

फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ से बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट का पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में पुलकित के अलावा राणा दग्गुबाती मुख्य किरदार में हैं। सामने आए पोस्टर में पुलकित साधारण लुक में जंगल में खड़े नजर आ रहे हैं। प्रभु सोलोमन निर्देशित यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है।

add

पुलकित, शंकर नाम के व्यक्ति का किरदार अदा करेंगे जो फिल्म में जंगल में रहने वाली जनजाति से जुड़ा एक व्यक्ति होता है जिसने जंगल और जंगल में रहने वाले जानवरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। वह, बनदेव बने राणा दग्गुबाती को उसके सं’घर्ष में साथ देता है।

‘हाथी मेरे साथी’ की कहानी असम के काजीरंगा में हाथी के रहने वाली जगहों के मनुष्यों द्वारा अति’क्रमण करने वाली घ’टना से प्रेरित है। यह कहानी जंगल पर नियंत्रण को लेकर आदिवासियों और अधिकारियों के बीच की ल’ड़ाई की है।

add 1

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading