स्कूली बच्चों को पोर्न साइट से बचने के लिए शिक्षा विभाग उन्हें जागरूक करेगा। बच्चों को दो-दो मिनट के चार वीडियो दिखाए जाएंगे, जिसे देखने के बाद बच्चे पोर्न साइट नहीं देखने के लिए प्रेरित होंगे। यह उनको यौन उत्पी’ड़न के प्रति भी सजग करेगा।

इसके लिए हर स्कूल में पॉक्सो प्रकोष्ठ बनेगा। नये सत्र अप्रैल से पहले हाईस्कूलों में यह योजना शुरू होगी। बाद में प्रारंभिक स्कूलों में इसकी शुरुआत होगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने पॉक्सो प्रकोष्ठ बनाने के लिए जिलों को निर्देश दिया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मार्च तक संबंधित स्कूलों के शिक्षक प्रशिक्षित हो जाएंगे। इस कार्यक्रम को उन्नयन बिहार एप से जोड़ा जाएगा।

उन्नयन बिहार एप से ही इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। बीईपी की परियोजना पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया जाएगा। किसी प्रकार की हरकत का सख्ती से वि’रोध करने के लिए बच्चों को तैयार किया जाएगा।