सोशल मीडिया पर बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर की फिल्म तख्त के लेखक ने ऐसा ट्वीट किया कि हर तरफ उनकी आ’लोचना होने लगी। सोशल मीडिया पर बायकॉट #Takht ट्रेंड करने लगा। दरअसल धर्मा प्रोडक्शन के लेखक हुसैन हैदरी ने एक वि’वादित ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि दो शब्दों का इस्तेमाल करें। शब्द महत्वपूर्ण होते हैं। इसके बाद उन्होंने 11 बार हिंदू आतं’कवादी लिखा।
लेखक हुसैन हैदरी के इस ट्वीट के बाद हर तरफ उनकी आ’लोचना होने लगी। इस बीच फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपना गु’स्सा करण जौहर पर निकाला।

उन्होंने करण जौहर को ट्वीट में टैग करते हुए सवाल किया- ”प्यारे करण जौहर, मैं एक नियम के तहत किसी फिल्ममेकर की चीजों में दखल नहीं देता हूं क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबसे कीमती अधिकार है”।उन्होंने आगे लिखा- लेकिन अब मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यह आपका अधिकार है कि आप ऐसे लेखकों को अपनी फिल्म में भारत का इतिहास दिखाने के लिए इस्तेमाल करें? क्या यश जौहर जी आपको इसकी मंजूरी देते?’
हुसैन हैदरी करण जौहर की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त के लेखक हैं। भारी भरकम बजट वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी।
