नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में अनेक पदों पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। ये भर्तियां ऑपरेटर और अकाउंटेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च, 2020 से शुरू होगी।
आवेदन लिंक भी 16 मार्च, 2020 को सक्रिय होगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे।
ऑपरेटर ट्रेनी – 307 पद
अकाउंटेंट – 93 पद

16 मार्च, 2020 आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि है
30 मार्च, 2020 आवेदन करने की अंतिम तिथि है
आयु सीमा – उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार के लिए पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
नौकरी का स्थान – मध्य प्रदेश
