#MUZAFFARPUR DM की बड़ी का’र्रवाई, 59 अनुप’स्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थ’गित, स्प’ष्टीकरण तलब 

WhatsApp Image 2020-02-24 at 19.25.38

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर चंद्रशेखर सिंह आज कार्यालय पहुंचे। जैसे ही 11 बजा उन्होंने विभिन्न शाखाओं से कर्मियों की उपस्थिति पंजी मंगवा कर जां’च की। जांच के क्रम में विभिन्न शाखाओं के 59 कर्मी उस समय तक कार्यालय में अनुप’स्थित पाए गए।

St_Xaviers_2020_SM_2

फलस्वरुप जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित कर्मियों का 01 दिन का वेतन स्थ’गित करते हुए उनसे स्प’ष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है। स्प’ष्टीकरण स्वीकृत होने के बाद ही उनका सम्बंधित दिन का वेतन मिल सकेगा। साथ ही सभी शाखाओं के वरीय पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए स’ख्त लह’जे में हिदा’यत दी है कि अपने-अपने शाखाओं में कर्मियों की स-समय उप’स्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी कर्मी एवं पदाधिकारी स-समय कार्यालय आएं और अपने दा’यित्वों का निर्वहन ईमान’दारीपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ करें।

St_Xaviers_2020_SM_1

उन्होंने निर्देश दिया कि बॉयोमेट्रिक सिस्टम शीघ्र स्थापित की जाय। उन्होंने कहा कि कार्य मे लाप’रवाही नही चलेगी। अनुप’स्थित कर्मी जिला नजारत, सामान्य शाखा, पंचायती राज, स्थापना, विकास शाखा, नीलम शाखा, भू अर्जन कार्यालय, भूमि सुधार कार्यालय, जिला कल्याण शाखा, जिला आपूर्ति शाखा ,जिला योजना कार्यालय, उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय तथा अन्य शाखाओं से संबंधित हैं। सबसे अधिक उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय से 08 कर्मी अनुप’स्थित पाए गए।

Ad_1sub1DPS_25X33_2Tarunabha_15

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading