बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की चर्चा रहती है। फिर वो चाहे एथिनिक वियर हो या वेस्टर्न बोल्ड ड्रेस प्रियंका हर लुक में कमाल दिखती हैं। एक दिन पहले न्यूयार्क से भारत आईं प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं।

दरअसल, प्रियंका भारत रैंपवॉक के फिनाले के लिए आईं थीं। मुंबईं में हो रहे एक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने रैंप पर वॉक किया। जिसमें उनका ग्लैमरस लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका ने ब्लैक रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा है।

ऑफ शोल्डर गाउन के ऊपर स्टोल से कंधे पर स्टाइलिंग की गई है। रैंप वॉक के लिए प्रियंका का हेयरस्टाइल काफी चर्चा में हैं। लोगों का कहना है कि ये कोई अवॉर्ड शो नहीं है लेकिन फिर भी ये लुक उन पर जंच रहा है। इस शो में प्रियंका शो स्टॉपर बनकर आईं थीं।