83 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बन रही फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह, कपिल देव और दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म से अदाकारा
दीपिका की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह हुबहू रोमी की तरह नजर आ रही हैं। दीपिका ने लिखा- “खेल के इतिहास के प्रतिष्ठित क्षणों में से एक पर बनी फिल्म में एक छोटा किरदार निभाना भी सम्मान की बात है।”

अब दीपिका अपने इस ट्वीट की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उनका जेएनयू जाना अभी तक भूले नहीं हैं। एक बार फिर यूजर्स उन्हें जेएनयू जाकर उनकी आने वाली फिल्म 83 का प्रमोशन करने के लिए कह रहे हैं ताकि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को भी बायकॉट किया जा सके।
एक यूजर ने लिखा- इस फिल्म का भी छपाक करवा लेना। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने दीपिका को दोबारा जेएनयू न जाने की सलाह दे डाली।
वहीं एक यूजर ने कहा- दीदी जा नहीं रहीं आप शाहीनबाग वालों के साथ खड़ा होने के लिए।
