वैशाली, छपरा और बेतिया में तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओ’ले भी पड़े। वहीं, छपरा का सारण में आकाशीय बि’जली गिरने से एक की मौ’त हो गई है।
वैशाली में मंगलवार सुबह ही एकाएक अचानक काले-घने बादल लग गए। गरज-तड़’क के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

एकाएक हुई बारिश के किसान परे’शान हो गए। किसानों के मुताबिक इस समय बारिश होना हर फसल के लिए नुकसानदेय है। बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।
मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश के संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के ऊपर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बना हुआ है।
