इस वजह से ऋतिक रोशन ने किया छात्र का समर्थन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन बचपन में हकलाने की सम’स्या से जूझ रहे थे। ऐसे में जब ट्विटर पर उन्हें पता चला कि एक छात्र को भी हकलाने की दि’क्कत है तो ऋतिक उसके समर्थन में आ गए। छात्र के हकलाने की समस्या की वजह से उसे क्लास में प्रेजेंटेशन देने से मना कर दिया गया था जिसके बाद छात्र के आत्मविश्वास पर फर्क पड़ा है। अब इस वजह से छात्र यूनिवर्सिटी नहीं जाना चाहता है।

add

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- ‘मेरे कजिन को हकलाने की समस्या है। क्लास में वो अपना प्रेजेंटेशन दे रहा था लेकिन उसके एचओडी/लेक्चरर ने उसे प्रेजेंटेशन देने से मना किया और कहा कि अगर तुम ठीक से नहीं बोल पा रहे हो तो तुम्हें पूरी क्लास के सामने प्रेजेंटेशन नहीं देनी चाहिए। इस घ’टना के बाद से वो सद’मे में है और अभी तक कमरे से बाहर नहीं आया है।’

add 1

यूजर के ट्वीट पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया दी है कि ‘कृपया अपने कजिन को बताएं कि प्रोफेसर और उसका फैसला दोनों अप्रासंगिक हैं। हकलाने की समस्या कभी किसी को सपने देखने से पीछे नहीं कर सकती। उसे बताइए कि ये उसकी गलती नहीं है और उसे शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। उसे शर्मिंदा महसूस कराने वाले लोग खुद किसी बिना दिमाग के बंदर से कम नहीं हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading