राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर सरकार, राजस्व विभाग द्वारा कई पदों पर बंपर भर्तियां के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 4421 खाली पदों को भरा जाना है।
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2020 से जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2020 सुनिश्चित की गई थी लेकिन यह तारीख बढ़ाकर 26 फरवरी, 2020 कर दी गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे।
26 फरवरी, 2020 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (नई) है
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क :
सामान्य वर्ग, अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 450 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग, अति-पिछड़ा वर्ग (नाॅन क्रीमी लेयर) के लिए 350 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, सभी श्रेणी जिनकी परिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है- 250
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
