बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। याद दिला दें कि आयोग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2020 सुनिश्चित की है।
28 फरवरी, 2020 आवेदन करने की अंतिम तिथि है
28 फरवरी, 2020 आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि है
इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।

सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए – 200 रुपये
केवल बिहार राज्य के एससी / एसटी / महिला उम्मीदवारों के लिए – 50 रुपये
पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
नौकरी का स्थान – बिहार
पदों का विवरण –
जनरल मेडिकल ऑफिसर (जीएमओ) – 4012 पद
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) – 2425 पद

जनरल मेडिकल ऑफिसर के लिए – उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो।
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर – उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो और साथ ही किसी भी प्रासंगिक विषय में परास्नातक की डिग्री या डिप्लोमा हो।