संगीतकार और गायक अदनान सामी सभी मु’द्दों पर काफी मुखरता से बोलते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अदनान ने कहा कि एक मुस्लिम के तौर पर वह भारत में अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा अदनान ने साल 2015 में आमिर खान के ‘असुरक्षित महसूस करने वाले’ बयान पर भी खुलकर जवाब दिया।
अदनान सामी इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘आइडियाज कॉन्क्लेव’ में शामिल हुए थे। यहां आमिर खान के एक पुराने बयान को लेकर सामी से सवाल किया गया। अदनान से पूछा गया कि क्या वो भारत में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं और सीएए पर उनकी क्या राय है।

इन सवालों के जवाब में अदनान सामी ने कहा, ‘नागरिकरता संसोधन कानून उन लोगों के लिए है जो भारत में नागरिकता चाहते हैं, ये भारतीयों के लिए नहीं है। मुस्लिम होने के नाते में भारत में सुरक्षित महसूस करता हूं।’
इसके साथ ही आमिर खान के बयान ‘वे भारत में असुरक्षित महसूस करते हैं’ पर अदनान सामी ने कहा एक मुसलमान होने के नाते, मैं भारत में सुरक्षित महसूस करता हूं। यह भारत में असुरक्षित महसूस करने वाले हर व्यक्ति के प्रश्न का उत्तर है।’
अदनान ने दिल्ली हिं’सा पर कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है जल्द से जल्द अमन आए। मेरी सबसे गुजारिश है कि मोहब्बत से बातचीत करें क्योंकि ज़िंदगी की कदर करनी चाहिए, मेरे ख्याल से कोई ऐसी चीज नहीं जो गुफ्तगू से हल न की जा सकें। मेरी सबसे गुजारिश है अमन लाए और इंसान की जान की कदर करें।
