टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो गया है, लेकिन शो से जुड़े सभी कंटेस्टेंट्स किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कुछ ऐसा ही है शो की फिनाले में टॉप 4 कंटेस्टेंट में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई की। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री लेने वाले अरहान खान उनके ब्वॉयफ्रेंड थे लेकिन शो में आने के बाद रश्मि को अरहान के बारे में कई बातें पता चली जिसके बाद उन्होंने अरहान से दूरी बना ली।

इसके बाद जब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले आसिम रियाज के भाई उमर रियाज के साथ रश्मि का नाम जोड़ा गया। इतना ही नहीं शो में उमर रश्मि की जोड़ी को लेकर इंटरनेट पर #UmRash नाम से हैशटैग भी ट्रेंड भी हुआ। अब इस मामले पर रश्मि ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मि ने कहा कि वो और उमर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से वो अक्सर लिंकअप की खबरों पर अपनी प्रतिक्रया नहीं देती हैं। रश्मि ने कहा कि उनके लिए ये सब तब फनी हो जाती है जब वो अपने एडिट किया हुए फोटोज और वीडियोज को देखती हैं।
