अभी तक आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में ही स्टोरीज फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन जल्द ही आपको लिंकडिन पर भी स्टोरीज फीचर मिलने वाला है।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि लिंकडिन स्टोरीज की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने इसके लिए कोई तारीख नहीं बताई है। उसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने इसे कॉपी किया।

स्टोरीज फीचर को लेकर लिंकडिन ने अपने एक बयान में कहा, ‘प्रोफेशनल लाइफ में स्टोरीज को लेकर हमने काफी अनुभव किया है। स्टोरीज के जरिए किसी स्पेशल मोमेंट को शेयर करना काफी सुविधाजनक और प्रभावी है।’