लता मंगेशकर ने ‘अंधाधुन’ के लिए की आयुष्मान की तारीफ की, जानें क्या कहा…

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी दमदार एक्टिंग और आवाज के साथ ही साथ अपनी हटकर फिल्मों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही आयुष्मान कई बार सिनेमा जगत के दिग्गजों से तारीफ पा चुके हैं।

add

हाल ही में लता मंगेशकर ने आयुष्मान खुराना के लिए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में लता मंगेशकर ने आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म अंधाधुन की तारीफ की है। लता ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ आयुष्मान जी नमस्कार, मैंने आपकी फिल्म अंधाधुन आज देखी। आपने बहुत अच्छा काम किया है और जो गाने आपने गाए हैं वो भी मुझे बहुत अच्छे लगे। मैं आपको बहुत बधाई देती हूं और आपको भविष्य में और यश मिले, ऐसी मंगल कामना करती हूं।’

लता के इस ट्वीट पर आयुष्मान ने भी जवाब दिया। आयुष्मान ने लिखा, ‘ लता दी आपका यह कहना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपके इस प्रोत्साहन के लिए ही शायद मैंने मेहनत की थी। आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।’

add 1

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading