पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाकों में हुई हिंसा ने पूरे देश को झकझोर दिया। ऐसे में आम लोगों के साथ ही सितारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने सरकार के पक्ष में बात कही तो किसी ने सरकार पर ही निशाना साधा।
हाल ही में मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने दिल्ली की हिं’सा पर ट्वीट किया। अपने ट्वीट में विजेंदर ने लिखा, ‘ ‘पूरे देश को गुजरात बना देंगे अब भी टाइम है।’

विजेंदर के ट्वीट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, ”जनाब आपको बॉक्सिंग और ब’कवास का फर्क समझ लेना चाहिए।’
वहीं परेश रावल के इस जवाब पर विजेंदर भी चुप नहीं बैठे और फिर से करारा जवाब दिया।विजेंदर ने परेश रावल को जवाब देते हुए लिखा, ‘बॉक्सिंग तो आती है सर… बकवास आजकल दो लोगों से सिख रहा हूं।’
वहीं विजेंदर के इस ट्वीट पर एक बार फिर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तारीफ की तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
