भारत में मिले को’रोना वा’यरस सं’क्रमण के तीन नए मामले, गर्मी का मौसम आने तक उपलब्ध होगा उपचार

को’रोना वायरस का कहर चीन के साथ-साथ दुनिया के 70 देशों में फैल चुका है, लेकिन अभी तक इस वायरस का उपचार नहीं मिला है। इसी बीच अमेरिका ने राहत के संकेत दिए हैं। अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस का इलाज करने के लिए इन गर्मियों तक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालांकि इसका टीका इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक शायद उपलब्ध नहीं हो सकेगा, लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए इन गर्मियों या पतझड़ तक दवाई उपलब्ध हो सकेगी।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने कहा कि हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती को’रोनावा’यरस से संक्र’मित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों के स्वास्थ्य पर एक चिकित्सीय दल नजर रख रहा है।

श्रीरामुलू ने सोमवार रात ट्वीट किया कि हमें जानकारी मिली है कि हैदराबाद का को”रोनावायरस प्रभावित व्यक्ति बंगलूरू से गया था। जहां वह ठहरा था, उस घर के सभी सदस्यों की पहचान हो चुकी है और उन पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वा’यरस को फैलने से रोकने के लिए हमारी सरकार ने सभी उपाय किए हैं।

add १

को’रोनावा’यरस से संक्र’मण के तीन नए मामले भारत में सामने आए हैं। सोमवार को दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में एक-एक मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में सं’क्रमित व्यक्ति हाल ही में इटली और तेलंगाना में संक्रमित व्यक्ति दुबई से लौटा था जबकि जयपुर में मिला संक्रमित इटली का पर्यटक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली में जो व्यक्ति पॉजिटिव मिला, वह खुद राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा था। तेलंगाना का मरीज पहले निजी अस्पताल गया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की हालत स्थिर है। उनकी लगातार निगरानी हो रही है। हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध है।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने विधानसभा में बताया कि इटली के पर्यटक की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, पहली रिपोर्ट निगेटिव थी। तीसरी जांच के लिए सैंपल पुणे के भारतीय विषाणु अध्ययन संस्थान भेजा गया है। यह पर्यटक अपने 20 साथियों के साथ उदयपुर पहुंचा था। वहां से सभी जयपुर आए थे।

भारत ने सोमवार को ईरानी नागरिकों को जारी किए गए वीजा या ई-वीजा को रद्द करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति बदल रही है, हम अन्य देशों पर भी यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकते हैं। मौजूदा यात्रा एडवाइजरी के अंतर्गत चीन और ईरान के ई-वीजा समेत सभी तरह के वीजा को निलंबित किया जा चुका है। अगर स्थिति आगे बदलती है, तो अन्य देशों पर भी यह एडवाइजरी लागू की जा सकती है। डॉक्टर हर्षवर्धन ने भारतीयों को सलाह दी है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली जानें से बचें।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading