को’रोना वा’यरस को लेकर प्रियंका ने दी नमस्ते करने की सलाह

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने भी महामारी बन चुके को’रोना वा’यरस के शि’कंजे से बचने के लिए लोगों को हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करने की सलाह दी है। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और अभिवादन के लिए लोगों से ‘नमस्ते’ को अपनाने को कहा। इससे पहले सलमान खान और अनुपम खेर जैसे अभिनेता भी नमस्ते और सलाम करने जैसे पारंपरिक तरीके अपनाने की सलाह दे चुके हैं।

add १

प्रियंका जो वीडियो शेयर किया, उसमें दुनिया के बड़े-बड़े इवेंट्स के दौरान नमस्ते करते हुए उनकी सात अलग-अलग तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘ये पूरी तरह नमस्ते के बारे में है।

दुनियाभर में चल रहे बदलाव के दौर में लोगों के अभिवादन का एक प्राचीन लेकिन साथ ही बिल्कुल नया तरीका। कृपया आप सभी सुरक्षित रहें।’ उनकी इस पोस्ट को ज्यादातर यूजर्स ने पसंद किया, वहीं इटैलियन एक्टर एंड्रिया बोस्का ने इस पर कमेंट करते हुए प्रियंका को शुक्रिया कहा।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading