बिहार लोक सेवा आयोग में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के अनेक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आपको बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई थी, अब इस तिथि को बढ़ाकर 19 मार्च कर दिया गया है।
पदों का नाम पदों की संख्या
सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 553

पुरुषों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष।
महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी आवश्यक हैं।
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से लाॅ में स्नातक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।
