को’रोना वा’यरस के कारण एपल ने रिटेल स्टोर को 27 मार्च तक किया बंद

को’रोना वा’यरस के कारण एपल ने अपने सभी रिटेल स्टोर को बंद करने का फैसला लिया है। एपल ने कहा कि 27 मार्च तक उसके सभी स्टोर बंद रहेंगे, सिर्फ ग्रेटर चाइना का स्टोर खुला रहेगा।

27 मार्च के बाद कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए स्टोर को फिर से खोलने पर विचार होगा। एपल के सीईओ टिम कुक ने अपने एक पत्र मे कहा है कि ग्रेटर चाइना को छोड़कर दुनियाभर में मौजूद एपल के सभी स्टोर 27 मार्च तक बंद रहेंगे।

add १

टिम कुक का पत्र एपल की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। एपल के इस फैसले के बाद उसके सभी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। बता दें कि एपल ने शुक्रवार को चीन में अपने सभी 42 स्टोर को ओपन किया था।

एपल ने दुनियाभर में कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद के लिए 15 मिलियन डॉलर का दान भी दिया है। इसकी जानकारी खुद टिम कुक ने पत्र में दी है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading