शाहरुख खान बनाएंगे मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर फिल्म

हिंदी सिनेमा के किंग खान यानि शाहरुख खान भले ही अपनी फिल्म चुनने को लेकर असमंजस में हैं, लेकिन अपने प्रोडक्शन हाउस को लेकर उनके विचार एकदम साफ हैं। शाहरुख 2018 में मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में बच्चियों के साथ हुए दु’ष्कर्म मा’मले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।फिल्म का निर्देशन पुलकित करेंगे।  वहीं कलाकारों की खोज अभी जारी है।

add १

फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई से शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पुलकित ने ही लिखी है जिसके लिए उन्होंने काफी खोजबीन और अनुसंधान किया है। फिल्म में एक पत्रकार नायक के तौर पर नजर आ सकता है।

add

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर का यह केस 26 मई 2018 को चर्चा में आया था जब टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने अपनी एक रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपी थी जिसके बाद ह’ड़कंप मच गया और सभी की नजर आश्रय घर में बच्चियों के साथ हो रहे यौन उ’त्पीड़न की तरफ गई। इसके बाद लड़कियों को बचाया गया और उन्हें मधुबनी, पटना और मोकामा में स्थानांतरित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading