पद्मावत के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ करणी सेना की नजरों में चढ़ गई है। बीते दिनों जयपुर में चल रही फिल्म की शूटिंग को करणी सेना द्वारा बाधित किए जाने का मामला सामने आया है। करणी सेना की मांग है कि मेकर्स द्वारा यह लिखित आश्वासन दिया जाए कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ किसी भी प्रकार की छे’ड़छाड़ नहीं की जाएगी।
करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने अपने संगठन के सदस्यों के साथ शनिवार को जमवारामगढ़ गांव में चल रही फिल्म की शूटिंग को बाधित किया और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को शूटिंग रोकने के लिए भी कहा। चंद्रप्रकाश ने उन्हें भरोसा जताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी प्रकार की छे’ड़छाड़ नहीं की गई है।

इसके बावजूद करणी सेना ने लिखित में भरोसा दिए जाने की मांग रखी। जानकारी के अनुसार सेट पर जब यह हंगामा हुआ उस समय अक्षय कुमार सेट पर मौजूद नहीं थे। हाल में इस बारे में बताते हुए महिपाल सिंह मकराना ने बताया, ‘फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश के साथ स्क्रिप्ट को लेकर हमारी बातचीत हो गई है। हमने उन्हें बता दिया है कि ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी तरह का खि’लवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
उन्होंने आगे बताया, ‘फिल्म में पृथ्वीराज चौहान किसी प्रेमी के तौर पर नहीं दिखाए जाएंगे। निर्देशक ने हमें भरोसा दिया है कि फिल्म में ऐसी किसी भी तरह की चीज नहीं होगी लेकिन हमें लिखित आश्वासन चाहिए।’
