मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप जलोटा यूरोप की यात्रा से लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट से सीधे उन्हें होटल में ले जाया गया। अभी उन्हें एक दो दिन और निगरानी में रखा जाएगा।एबीपी न्यूज से बात करते हुए अनूप जलोटा ने इसकी पुष्टि की है कि को’राना वा’यरस को देखते हुए उन्हें सीधे होटल भेज दिया गया। जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

अनूप जलोटा यूरोप से सीधे मुंबई लौटे थे। होटल में 60 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर नजर बनाकर रखी गई है। बता दें कि अनूप जलोटा की उम्र 66 साल है।भजन सम्राट अनूप जलोटा जसलीन मथारू को लेकर चर्चा में थे। ‘बिग बॉस’ सीजन 12 में अनूप जलोटा जसलीन के साथ बतौर कंटेस्टेंट आए थे।
बॉलीवुड पर को’रोना वा’यरस का गहरा असर दिख रहा है। कहीं फिल्म की शूटिंग स्थगित हो गई तो कहीं फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
