वैश्चिक स्तर पर कोहराम मचा रहे को’रोना वा’यरस का खौ’फ अब बिहार के बोधगया में कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है. गया एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सोमवार से महाबोधि मंदिर में प्रवेश करने वालों के शारीरिक तापमान की जांच शुरू की गई. को’रोना के ड’र से मंगलवार की सुबह महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (श्रीलंका बौद्ध मठ) परिसर स्थित जयश्री महाबोधि विहार का गेट भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया.

बोधगया पहुंचे देशी-विदेशी श्रद्धालु जब श्रीलंका मठ के पास गये, तो उन्हें बताया गया कि फिलहाल मंदिर का गेट बंद कर दिया गया है. मठ परिसर के गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने खास कर दक्षिण भारत से आये श्रद्धालुओं को बताया कि मंदिर को फिलहाल बंद रख गया है. इसके बाद श्रद्धालु बगैर दर्शन के ही लौटने लगे.

लगभग छह घंटे बाद बौद्ध मठ परिसर का गेट खोला गया. हालांकि, मठ प्रबंधन ने जयश्री महाबोधि विहार का गेट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया. पहले गेट बंद करने व करीब छह घंटे बाद खोले जाने के सवाल पर बौद्ध मठ के कर्मचारियों ने कहा कि सफाई के मद्देनजर गेट को बंद किया गया था. बहरहाल, महाबोधि मंदिर में भी काफी कम संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.