पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के डानकुनी से गोबर और गोमूत्र बेचने के आ’रोप में माबूद अली नामक एक दूध विक्रेता को गि’रफ्तार किया है। उस पर लोगों को धो’खा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आ’रोप है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि अली सोमवार से ही 500 रुपये लीटर की दर से गोमूत्र और 500 रुपये किलो गोबर बेच रहा था।
उसने दिल्ली को कोलकाता से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर अस्थाई दुकान लगा रखी थी और लोगों को भरोसा दे रहा था कि गोमूत्र व गोबर के सेवन से को’रोना वा’यरस का ख’तरा नहीं रहेगा।
