Kodak ने भारत में लॉन्च किया CA 4K LED TV सीरीज

टेक कंपनी Kodak ने अपनी सबसे खास CA 4K LED TV सीरीज भारत में लॉन्च की है। इस सीरीज में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले वाले टीवी शामिल हैं। यूजर्स को इस सीरीज के सभी टीवी में डॉल्बी विजन और डिजिटल प्लस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस सीरीज के सभी टीवी एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। वहीं, इस सीरीज की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है।

add १

कंपनी ने इस सीरीज के 43 इंच डिस्प्ले वाले टीवी की कीमत 23,999 रुपये रखी है। साथ ही 50 इंच वाले टीवी की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ 55 इंच वाले वेरिएंट को 30,999 रुपये और 65 इंच वाले वेरिएंट को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इन सभी टीवी को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है।

add

कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्ट टीवी में 30 वॉट के डुअल स्पीकर दिए हैं, जो डॉल्बी डिजिटल और डीटीएस ट्रू-साउंड को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इन सभी स्मार्ट टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए माली-450 जीपीयू क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इन स्मार्ट टीवी में 1.75 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.