को’रोना के बढ़ते प्रको’प को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बंद की मांग की है। पी चिदंबरम ने कहा कि कड़े सामाजिक और आर्थिक फैसले लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहरों और नगरों में सब कुछ बंद करने की अपील की है।
पी चिंदबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘मैने प्रधानमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं का समर्थन किया, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि प्रधानमंत्री के पास कड़े सामाजिक और आर्थिक कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।’

पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने आगे कहा, ‘भारत और विश्व में घटनाक्रमों की समीक्षा करने के बाद मुझे यकीन है कि नगरों और शहरों में दो-चार हफ्ते तक सब कुछ बंद करने की जरूरत है।’
उन्होंने ट्वीट में आगे जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के संबोधन से यह आभास हुआ कि वह अभी स्थिति को परख रहे हैं। उन्हें साहसिक ढंग से कदम उठाना चाहिए। को’रोना वाय’रस के खि’लाफ यु’द्ध सिर्फ नैतिक साधनों से नहीं ल’ड़ा जा सकता है।
