देशभर में को’रोना वा’यरस का क’हर देखा जा रहा है। ऐसे में सभी इस वा’यरस को लकेर सतर्क रहने की बात कर रहे हैं। बॉलीवुड भी इस वायरस को लेकर काफी सतर्कता बरत रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जहां एक तरफ सेफ हैंड्स चैलेंज के तहत लोगों को स्वच्छता बरने के लिए कह रहे हैं।
को’रोना वा’यरस के चलते अब हाल ही में बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने भी लोगों से एक खास अपील की है। विशाल ने लोगों से अपील की है कि इस बार होने वाले राम नवमी मेले को टाल दिया जाए। साथ ही हालातों को देखते हुए कुछ दिनों के लिए एंटी सीएए और एनपीआर प्रोटेस्ट को भी निलंबित करने की मांग की है।

विशाल ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से ये अपील की है। विशाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों से ये अपील की है। विसाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आपसे 2 अपील करता हूं, इसके लिए आप मुझसे नफरत करेंगे, लेकिन इसे करना भी जरूरी है: पहली यह कि रामनवमी मेला अपने निर्धारित समय पर नहीं होना चाहिए। अगर इसमें देरी होती है तो होनी चाहिए। दूसरा यह कि एंटी सीएए-एनपीआर और एनआरसी के वि’रोध को भी निलंबित किया जाना चाहिए, जब तक यह खत’रा टल न जाए। कृपया भारत की खातिर’।
विशाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
