Muzaffarpur: जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 16 फरवरी व 13 मार्च को उपस्थित रहने वाले छात्र- छात्राओं को ही मिड डे मील की राशि मिलेगी। प्राथमिक विद्यालयों में हड़ताल से एक दिन पूर्व यानी 16 फरवरी और वैसे स्कूल जो को’रोना वा’यरस के कारण 14 मार्च से बन्द किए गए है। वहा 13 मार्च को छात्र- छात्राओं की उपस्थिति के आधार पर 15 दिनों की मिड डे मील की राशि मिलेगी।

इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने डीईओ व डीपीओ को निर्देश जारी किया है। राशि सीधे- सीधे छात्र- छात्राओं के खाते में भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वा’यरस से होने वाले सं’क्रमण से बचाव के लिए सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बन्द के दिया गया है। डीपीओ मिड डे मील शर्मिला राय ने बताया कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो छात्र विद्यालय बन्द होने से एक दिन पूर्व यही 13 मार्च को स्कूल में उपस्थित थे।

साथ ही जिन स्कूलों में शिक्षकों ने ह’ड़ताल की घोषणा की थी। वहा स्कूल बन्द होने से एक दिन पूर्व यानी 16 फरवरी को उपस्थित रहने वाले स्टूडेंट्स को ही इसका लाभ मिलेगा। लाभुकों के खातों में शुक्रवार से राशि भेजी जाएगी। जिले में 3033 स्कूलों के 7 लाख छात्र- छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के खाते में 114.21 रुपए और छठी से 8 वीं तक के बच्चों के खाते में 171.17 रुपए भेजा जाएगा।
Input : दैनिक भास्कर