
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर- देवरिया पीडब्ल्यूडी सड़क का चौड़ीकरण की मां’ग को लेकर शुक्रवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पूर्व मंत्री ने 39 किलोमीटर मुजफ्फरपुर- देवरिया पथ की जर्ज’रता व आम लोगों को हो रही कठि’नाइयों का मुख्य रूप से जि’क्र किया है।

ज्ञापन में उन्होंने इस पथ को जिले के पश्चिम क्षेत्र के क्रमशः कांटी, मड़वन, पारु, सरैया, साहेबगंज, मोतीपुर के लाखों लोगों के लिए लाइफ लाइन बताया है। उन्होंने सड़क की जर्ज’रता की चर्चा करते हुए कहां है कि इस सड़क में पूर्व से चल रही सारी सवारी गाड़ियां बं’द हो गई है। अब मात्र टेंपू के सहारे लोग को’र्ट- कच’हरी, शहर- बाजार, अस्प’ताल आते जाते हैं। पहले तो लोगों को इस सड़क से केवल मान’सिक परे’शानी झे’लनी पड़ती थी, अब तो आर्थिक परे’शानी भी उठानी पड़ रही है।

श्री कुमार ने ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2014 मे बिहार विधानसभा के बजट सत्र में मेरे सवाल पर सरकार के द्वारा इस सड़क को शीघ्र जीर्णोद्धार कराने का आश्वा’सन दिया गया था। इतना ही नहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी पीडब्ल्यूडी विभाग को शीघ्र सड़क का कार्य कराने का निर्देश भी दिया था। लेकिन उस वक्त इस सड़क का काम नहीं हो सका। लगातार प्रयास के बाद विगत 2 वर्ष पूर्व सरकार ने 47 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का जी’र्णोद्धार कराने का एग्रीमेंट मेसर्स राजकुमार सिंह राजा के साथ किया था।

इस काम को जुलाई 2020 तक पूरा होना है। लेकिन विभागीय अधिकारी कर्तव्यही’नता व संवेदक के अक’र्मण्यता के कारण अब तक मात्र 20 से 25 प्रतिशत ही सड़क का कार्य हो पाया है। श्री कुमार ने ज्ञापन में लिखा है की वर्तमान प्राक्कलन में सड़क के दोनों तरफ 7 मीटर चौड़ीकरण कार्य होने का प्रावधान है। जो ब’ढ़ती आबादी के मद्देनजर अपर्या’प्त है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस सड़क को तुरंत 12 मीटर चौड़ा कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का आ’ग्रह किया है।

श्री कुमार ने ज्ञापन में 1 जनवरी 16 से 1 जनवरी 20 तक इस सड़क पर हुए दुर्घट’नाओं का ब्यौरा देते हुए लिखा है कि इस 4 वर्षों में विभिन्न दुर्घ’टनाओं में 24 लोगों की जा’न चली गई है, वहीं 465 लोग अपना हाथ पैर गँवा अपं’ग हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे स्वयं अधिकारियों के साथ इस सड़क का दौरा शीघ्र करेंगे। साथ ही सड़क का जीर्णोद्धार शी’घ्र हो, इसके लिए हर स्तर पर पहल करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने सड़क का जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण कार्य तुरं’त न होने पर प्रशासन को बड़ा आंदो’लन शुरू करने का भी चे’तावनी दिया है। जिलाधिकारी से मिलने वालों में मुखिया इंद्रमोहन झा, पूर्व जिला पार्षद रत्नेश सिंह, मोहम्मद शमीम, केशव कुमार सिंह, दीप नारायण सिंह, रामनरेश शर्मा, श्रेयश कौशिक, पप्पू सिंह, अधिवक्ता शशिभूषण ओझा , रामनरेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, राकेश कुमार आदि प्रमुख हैं।


