देश में बढ़ रहे को’रोना वा’यरस के सं’क्रमण के कारण तमाम कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है। इसी बीच भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए “Work@Home” प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है।
BSNL के इस वर्क एट होम प्लान के तहत BSNL सभी ब्रॉडबैंड यूजर्स को प्रतिदिन 5 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा। खास बात यह इस फ्री डाटा की स्पीड 10एमबीपीएस होगी। BSNL का यह प्लान देशभर के सभी लैंडलाइन यूजर्स को मिलेगा। खास बात यह है कि यह ऑफर अंडमान और निकोबार के लिए भी है।

बता दें कि BSNL के अधिकतर प्लान इन दो सर्किल के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं। BSNL के इस ऑफर के तहत फ्री में एक ई-मेल आईडी भी मिल रही है जिसके साथ 1 जीबी स्टोरेज फ्री है। बीएसएनएल ने कहा है कि रोजाना फ्री में मिलने वाले 5जीबी डाटा खत्म होने के बाद ग्राहकों को 1एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता रहेगा।
BSNL का यह वर्क एट होम ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिनके पास बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड या लैंडलाइन कनेक्शन है। नए ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए लैंडलाइन यूजर्स 1800-345-1504 पर कॉल कर सकते हैं।
