को’रोना वा’यरस सं’क्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का शनिवार को चौथा दिन है। बिहार में भी इसका स’ख्ती से पालन कराया जा रहा है। कुछ हिस्सों में सुबह लोग राशन, सब्जी और दूध जैसे जरूरी सामान लेने बाहर निकले। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।
डीजीपी ने हर थाने से कहा है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए, उनको खाना खिलाया जाए। परिवहन विभाग ने अपने अमले से कहा है कि जरूरी सामान ले जा रहे ट्रकों को न रोका जाए। इसका पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पटना में दूसरे जिलों या प्रदेशों से पैदल चलकर पहुंचे मजदूरों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है। इनका हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है। फुटपाथ या रैन बसेरों में रहने वालों को फूड पैकेट दिए जा रहे हैं। बता दें कि बिहार में 21 मार्च को एक सं’क्रमित की मौ’त हो गई थी। 8 का इलाज चल रहा है।