मुजफ्फरपुर : को’रोना के बीच चमकी बु’खार ने दी दस्तक

बिहार में शुक्रवार की सुबह जहां दो म’रीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद को’रोना वा’यरस से सं’क्रमित म’रीजों की संख्या बिहार में 9 हो गई है तो वहीं अब बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एईएस, यानि चमकी बु’खार ने भी दस्तक दे दी है।

मुजफ्फरपुर जिले के SKMCH के पीआइसीयू वार्ड संख्या दो में शुक्रवार को सकरा प्रखंड के बाजी बुजुर्ग निवासी मुन्ना राम के पुत्र आदित्य कुमार (तीन वर्ष) को भर्ती किया गया। बच्चे की स्थिति गं’भीर बनी हुई है।

मुजफ्फरपुर जिले में एक तीन साल का बच्चा एईएस, यानि चमकी बु’खार से पी’ड़ित पाया गया है और उसे एसकेएससीएच में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि इस बच्चे में ग्लूकोज लेवल कम होने की बात सामने आई है। इस मौसम में एईएस से पीडि़त यह पहला मरी’ज है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील शाही ने बताया कि एईएस पी’डि़त बच्चे की इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

1.

आदित्य की मां सोनामती देवी ने बताया कि गुरुवार को बच्चे को सर्दी हुई थी। गांव के ही एक चिकित्सक से दवा लेकर रात में दी गई। रात में कई बार बाथरूम जाने के लिए उठा। आज सुबह पांच बजे वह अचानक कां’पने लगा। फिर उसे चमकी आने लगी। इसके बाद गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए, जहां दो इंजेक्शन दिए गए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। उसे सकरा पीएचसी ले गए। जहां से कुछ दवा देकर एसकेएमसीएच भेज दिया गया
बिहार में शुक्रवार के बाद अबतक एक भी मामला को’रोना पॉजिटिव नहीं आया है, लेकिन सं’दिग्धों की सूची में शुक्रवार को 304 नए लोग शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना सं’दिग्धों की संख्या 1760 हो गई.
2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading