#MUZAFFARPUR में लॉ’क डाउन का स’ख्ती से अनुपालन नहीं, कुछ हिस्सों में ही स’ख्ती

 

corona_6

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : वै’श्विक महामारी कोरोना वाय’रस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है. शनिवार को स्वा’स्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब संक्र’मित मरी’जों की संख्या 873 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं. इनमें 79 लोग या तो स्व’स्थ हो गए या उन्हें अस्प’ताल से छु’ट्टी दे दी गई. वहीं 19 लोगों की मौ’त हो चुकी है.

WhatsApp Image 2020-03-28 at 13.41.16 (1)

बिहार की बात करें तो संदि’ग्धों की सूची में शुक्रवार तक 304 नए लोग शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संदि’ग्धों की संख्या 1760 हो गई. बता दें कि गुरुवार तक 1456 लोग सर्विलांस में लिए गए थे. विश्व के 194 देशों में कोरोना के क’हर से लोग का’ल के गाल में समां रहे हैं. इससे बचने का एकमात्र उपाय लॉ’क डाउन का स’ख्ती से पा’लन करना है.

WhatsApp Image 2020-03-28 at 13.41.17

इस बीच एक बार फिर से जिले में चमकी बु’खार ने भी अपनी दस्त’क दे दी है. जिले के एसकेएमसीएच में एक बच्चा भ’र्ती हुआ है. मुजफ्फरपुर जिले के एसकेएमसीएच के पीआइसीयू वा’र्ड संख्या दो में शुक्रवार को ही सकरा प्रखंड के बाजी बुजुर्ग निवासी मुन्ना राम के तीन वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को भ’र्ती किया गया. जानकारी के अनुसार बच्चे की स्थिति गं’भीर बनी हुई है.

WhatsApp Image 2020-03-28 at 13.41.16 (5)
जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी कोरोना वाय’रस की महामा’री से ब’चाव के लिए पूरी तरह पूरी अल’र्ट है. पुलिस और प्रशासन शहरवासियों से लेकर जिले वासियों को घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए पुलिस वाहन से माइक द्वारा अपी’ल कर रहे हैं.

WhatsApp Image 2020-03-28 at 13.41.16 (2)

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी कोरोना वाय’रस के संक्र’मण से ब’चाव के उपाय बताते और लॉक डाउन का अनुपालन कराने में जी-जा’न से जुटे हुए हैं और लोगों को अना’वश्यक घरो से बाहर न निकलने हेतु लाउड स्पीकर से अपी’ल भी कर रहे हैं. साथ ही लोगों को कोरोना वाय’रस संक्र’मण के लक्षण को लोगों को बता रहे हैं.

WhatsApp Image 2020-03-28 at 13.41.16 (3)
इधर सरकार द्वारा किए गए लॉ’क डाउन की घोषणा का सख्ती से अनुपा’लन नहीं किया जा रहा है. अनाव’श्यक रूप से किराना सामान खरीदारी कर रहे हैं तो कोई डॉ’क्टर की महीनों पु’रानी प्रिस्क्रिप्शन लेकर डॉ’क्टर या दवा का ब’हाना बना कर बाइक व चार चक्का वाहनों से घू’म रहे है और शहर के हा’लात का जा’यजा लेते दिख रहे हैं. बेवजह अपने घरों से बाहर घूम रहे हैं.

WhatsApp Image 2020-03-28 at 13.41.16 (4)

सड़कों पर टहल रहे हैं. जनजीवन आम दिनों की तरह नजर आ रहा है. कोरोना वाय’रस से निप’टने के लिए यह शुभ सं’केत नहीं है. जिले के विभिन्न हिस्सों से आ रही सूचना के अनुसार लोग अपने घरों से निकल कर सड़कों पर हैं. हालांकि जिला प्रशासन द्वारा लॉ’क डाउन के नियमो अनुपालन नहीं करने वालों के खि’लाफ का’र्रवाई की बात कही है, कुछ हिस्सों में स’ख्ती भी बरती जा रही है. कई स्थानों पर सड़क पर निकलने के संतोषजनक जवाब ना मिलने पर बाइक व साईकिल सवारों को उठ’क बै’ठक भी कराई गई फिर उन्हें हि’दायत देकर छोड़ दिया गया.

WhatsApp Image 2020-03-28 at 13.49.33

सरैयागंज, कल्याणी, कलमबाग चौक, सदर, अहियापुर, जीरोमाइल, मिठनपुरा चौक, सादपुरा आदि जैसे प्रमुख चौक चौराहों को छोड़ कर बाकी स्थानों पर अनावश्यक रूप से सड़कों पर लोगों की विचरण करते देखा जा रहा है, जो फ्लै’ग मार्च के दौरान गली मुहल्लों में छु’प जाते हैं और प्रशासनिक काफि’ला और पुलिस कर्मियों के आगे बढ़ते ही पुनः सड़कों पर घू’मने लगते हैं.

 

Tarunabha_15

शहर की सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मी लोगों को रोककर हि’दायत दे रहे हैं, लेकिन इसका कोई खास अ’सर नहीं दिख रहा. आम लोगों की अनदे’खी पर पुलिस प्रशासन लगातार चेता’वनी दे रही है. पुलिस लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट कर लोगों को चेता’वनी दे रही है. पुलिस प्रशासन यह हिदा’यत दे चुकी है की लॉ’क डाउन के न निर्दे’शों का उल्लं’घन किया तो पुलिस प्राव’धानों के मुताबिक और अधिक स’ख्त का’र्रवाई भी कर सकती है.

11

बता दें की यदि लाप’रवाही बरती और कोरोना तीसरे चरण में पहुंच गया तो फिर इस पर नियं’त्रण करना मुश्किल काम हो जाएगा, यह पूरे देश में महामा’री के रूप में बदल जाएगा. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर ) का मानना है कि भारत में कोरोना वाय’रस अभी दूसरे चरण में ही है. तीसरा चरण यानी थर्ड स्टेज को कम्यू’निटी ट्रांस’मिशन कहते हैं. इसमें कोरोना पॉजि’टिव मरी’ज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं होती और न ही वह किसी कोरोना संक्र’मित के प्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आया होता है. वहीं चौथे चरण में बीमारी महामा’री का रूप ले लेती है जैसे इस वक्त इटली और स्पेन में हा’लात हैं.

Ad_1DPS_25X33_2sub11.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading