‘पैदल पलायन’ पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मजदूरों के पलायन को लेकर केंद्र सरकार पर नि’शाना साधा है। उनका कहना है कि सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। राहुल ने ट्वीट करके लिखा, ‘सरकार इस भ’यावह हालत की जिम्मेदार है।

नागरिकों की ये दशा करना एक बहुत बड़ा अ’पराध है। आज सं’कट की घड़ी में हमारे भाइयों और बहनों को कम से कम सम्मान और सहारा तो मिलना ही चाहिए। सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए ताकि ये एक बड़ी त्रा’सदी ना बन जाए।’

इससे पहले उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पलायन करने वाले लोगों को खाना-पानी देने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘आज हमारे सैकड़ों भाई-बहनों को भूखे-प्यासे परिवार सहित अपने गांवों की ओर पैदल जाना पड़ रहा है। इस कठिन रास्ते पर आप में से जो भी उन्हें खाना-पानी-आसरा-सहारा दे सके, कृपा करके दे! कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं से मदद की खास अपील करता हूं। जय हिंद!’

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading