
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोरोना वाय’रस के संक्रमण को फैलने से रोकने एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन के साथ आम लोगों की सक्रियता हर दिन तेज होती जा रही है. लॉ’कडाउन के दौरान शनिवार को जिले के कई स्थानों पर सोशल डि’स्टेंस मेंटेन व्यवस्था को जिला प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी स’ख्ती से ला’गू करवाया. इसका प्रभाव कई जगहों पर दिखा.

इसे अमल में लाने के लिए शहरवासियों की भी सक्रियता दिखी. इस बीच नगर निगम अंतर्गत वार्ड 20 के पार्षद सह जिला शांति स्थायी समिति के सदस्य संजय केजरीवाल लगातार माइ’किंग कर लोगों को जाग’रूक कर रहे हैं, सरैयागंज इलाके में सब्जी और किराना की दुकानों के आसपास सोशल डि’स्टेंस मेंटेन रखने हेतु एक मीटर की दूरी पर बने घे’रे में खड़े होकर लोगों ने दुकान पर अपनी- अपनी बारी आने का इंत’जार करते दिखे. उसके बाद जरूरी सामानों की खरीदारी कर सोशल डि’स्टेंस का ख्याल करते हुए पुन: अपने घर सामानों को लेकर लौटते हुए नजर आए.

मौके पर माइक लेकर शहरवासियों को जाग’रूक करने में सुबह 6 बजे से देर रात्रि तक जुटे वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल ने कहा की कोरोना वायरस के संक्र’मण से बचना है तो लोगों कोे दू’री बनाए रखनी होगी, इसलिए ही सरकार को लॉ’कडाउन का फैसला लेना पड़ा. उन्होंने लोगों से अपी’ल करते हुए कहा की लॉकडाउन का पालन करें और घरों से न निकले.

उन्होंने कहा देश हित में मेरा यह छोटा सा प्रयास है की अधिक से अधिक लोग साव’धानी बरते और इस वै’श्विक महामा’री से ल’ड़ने में सरकार और प्रशासन का सह’योग करें. आवश्यक कार्य सुबह सवेरे निपटा लें और सोशल डि’स्टेंस मेंटेन रखें. हमलोगों के समे’कित प्रयास से हमारे जिले, राज्य, देश में कोरोना हा’रेगा और हम देशवासी जीतेंगे.





