को’रोना वा’यरस के ख’तरे को देखते हुए कांग्रेस अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी चिंता व्यक्त की है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में कहा कि कोविड-19 से ल’ड़ने के लिए स्थिर और विश्वसनीय जांच का कोई विकल्प नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि सं’कट की इस घड़ी में हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों को हरसंभव सहयोग की जरूरत है। सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन इसे बिना तैयारी लागू करने से लाखों प्रवासी मजदूरों को परेशानी और तक’लीफ उठानी पड़ रही है।

सीडब्लूसी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में को’रोना वा’यरस के खि’लाफ की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने महामा’री में जूझ रहे लोगों की परेशानियों और उनको मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।
इस बैठक में सभी बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। इसके अलावा को’रोना वाय’रस को लेकर क्या इंतजाम किए जा रहे हैं इस पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सोनिया गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, पी. चिदंबरम, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अधिरंजन चौधरी, पीएल पुनिया, रणदीप सुरजेवाला, रघुवीर मीणा, रजनी पाटिल, अंबिका सोनी, रोहन गुप्ता, केसी वेणुगोपाल राव, ओमान चांडी, आरपीएन सिंह, लालजी देसाई, श्रीनिवास बीवी, मोतीलाल वोरा, जितिन प्रसाद जैसे नेता शामिल रहे।
