वैश्विक महामा’री को’रोना से ल’ड़ने के लिए कई सितारे आगे आए और पीएम मोदी रिलीफ फंड में आर्थिक मदद की। बॉलीवुड अभिनेत्री और समाज कल्याण में सक्रिय प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं रहीं। इन्होंने ने पीएम रिलीफ फंड में आर्थिक सहायता की। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने एक और संस्था में आर्थिक सहयोग किया है।

प्रियंका ने ये सहायता उन महिलाओं की है जो महामा’री का डटकर सामना कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी। इस पोस्ट में प्रियंका ने एक तस्वीर के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में प्रियंका कह रही हैं- ‘हम इस सं’कट के दौरान भी ल’ड़ने वाली महिलाओं के लिए 1,00,000 डॉलर (76.3 लाख रुपये) डोनेट कर रहे हैं।’

वीडियो में प्रियंका आगे कह रही हैं- ‘अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, तो उन्हें सामने लेकर आइए। उनकी कहानी हमारे साथ साझा करिए। वो किस सेवा में हैं, किसी बड़े बिजनेस में हैं या फिर छोटा बिजनेस करती हैं। इस माहौल में हम सब एक साथ हैं।’
