को’रोना वा’यरस के सं’क्रमण काल में जान का परवाह किए बगैर ड्यूटी कर रहे बिहार पुलिस के जवानों ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव कार्य के लिए सीएम राहत कोष में दान दिया है. सिपाही- हवलदार संवर्ग के पुलिसकर्मियों ने को’रोना से ल’ड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में आठ करोड़ रुपये का अंशदान किया है.\

इसके लिए 80 हजार पुलिसकर्मियों ने अपने वेतन से एक-एक हजार रुपये का अंशदान किया है. इसकी कटौती वेतन से की जायेगी. वेतन में कटौती के लिए बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने डीजीपी को पत्र लिखकर सभी की ओर से सहमति दे दी है.

नरेंद्र कुमार धीरज ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिये स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मुस्तैद हैं. इसके बाद भी पुलिसकर्मी व्यक्तिगत सहभागिता करना चाहते हैं. ऐसे में पुलिसकर्मी अपने वेतन से एक- एक हजार रुपये का अंशदान दे रहे हैं.
