
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : ता’पमान में वृद्धि के साथ ही लू/गर्म हवाएं बहने लगती है। साथ ही भीषण गर्मी का एहसास भी होता है। ऐसे में आम आदमी को कठिनाइयों से दो-चार होना पड़ता है ।लू/ हीटवेव एवं भी’षण गर्मी के दृष्टिग’त विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने किया। आने वाले दिनों में भी’षण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा अपने -अपने दायि’त्वों का निर्वहन गंभी’रता पूर्वक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की को’ताही और लापर’वाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों, आश्रय स्थल, स्लम एरिया तथा घनी आबा’दी को चि’न्हित करते हुए उक्त स्थानों पर पीने का पानी, वाटर सप्लाई के साथ-साथ अन्य सुख सुवि’धाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्र में ख’राब चापाकलों को चिन्हित करते हुए उसका मर’म्मतीकरण कराने का भी निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि आपा’तकालीन स्वास्थ सेवाओं का संचालन नियमित रूप से होता रहे। ओआरएस पैकेट एवं जीवन रक्ष’क दवाओं की उपलब्ध:ता सुनिश्चित होनी चाहिए। वही पीएचडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रो में खराब चापाकल को चिन्हित करते हुए उनका मर’म्मती करवाना सुनिश्चित करें तथा इस संबंध में अद्धतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा गया कि जल टैंकरों की उपल’ब्धता सुनिश्चित करें तथा पीएचईडी के अंतर्गत नल -जल योजना के तहत किए गए कार्यों की अद्धतन स्थिति से अवगत करावें।

वही समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक को निर्देश दिया गया कि वृद्ध आश्रम, कु’ष्ठरोग आश्रम, रैन बसेरा एवं बाल संरक्षण केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित करें। आईसीडीएस डीपीओ को निर्देश दिया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में ओआरएस पैकेट की उपल’ब्धता सुनिश्चित करें एवं जरूरत पड़ने पर उसका आवश्यकतानुसार वितरण भी करें। जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पशु पालकों एवं मत्स्य पालकों को ही’टवेव से बचाव संबंधी जागरूकता का प्रचार- प्रसार करें साथ ही टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली के अंतर्गत तालाबों -आहर का गह’रीकरण करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि गर्मी के दिनों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। बैठक में अ’ग्निश’मन विभाग को निर्देशित किया गया कि अ’ग्निकां’ड की घटनाओं की रोकथाम हेतु त्वरित का’र्रवाई की जाए। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि उनके विभाग द्वारा अगलगी की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल का’र्रवाई सुनिश्चित की जाती है

वहीं जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया अगल’गी से ब’चाव तथा हीटवेव और भीष’ण गर्मी से बचने हेतु किए जाने वाले उपायों का प्रचार -प्रसार होर्डिंग/फ्लेक्स लगाकर किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त उज्जवल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैयाज अख्तर के साथ सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

