विदेशी यात्रियों के साथ हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले दो लोग पाये गए को’रोना पॉजिटिव

20 मार्च को हमसफर एक्सप्रेस में की शयनयान बोगी में यात्रा करने वाले कुछ विदेशी यात्रियों और उनके संपर्क में आये बेगूसराय के दो लोगों में को’रोना पॉजिटिव पाये गये है. इन विदेशी यात्रियों और बेगूसराय के दोनों को’रोना पॉजिटिव म’रीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गयी है. ये

वहीं, इन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री मिलने के बाद अब उस बोगी में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात रेलवे के कर्मचारियों की खोज हो रही है. रेलवे के सोनपुर मंडल के सुरक्षा आयुक्त ने सीनियर डीसीएम को पत्र लिख कर हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की जानकारी दी गयी है.

.

पत्र में हमसफर एक्सप्रेस की उक्त बोगी में यात्रा करने वाले सभ्सी व्यक्तियों और रेल कर्मचारियों की पहचान कर उनकी जांच कराने और जरूरत पड़ने पर क्वारेंटिन कराने का अनुरोध किया गया है. सुरक्षा आयुक्त ने आशंका जाहिर की है कि उस तिथि में उस बोगी में सफर कर रहे कई अन्य सहयात्री और रेलवे कर्मचारी भी उन व्यक्तियों के संपर्क में आये होंगे, जिससे उन्हें भी संक्र’मित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

पत्र के साथ छह यात्रियों के एक समूह की आरक्षण पर्ची भी भेजी गयी है. जिन्होंने मोकामा से आनंद विहार टर्मिनल तक की यात्रा की थी. सुरक्षा आयुक्त ने अनुरोध किया है कि ऐसे सभी यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें क्वारेंटिन कराया जाये. हमसफर एक्सप्रेस शुक्रवार को पटना के रास्ते मधुपुर से आनंद विहार तक चलती है इस खुलासे के बाद रेलवे महकमें में हड़कं’प मच गया , उस बोगी में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की आरक्षण पर्ची निकालकर उनसे संपर्क किया जा रहा है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading