पूर्वी चंपारण जिले के हरिसिद्धि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जागापाकड़ गांव में बुधवार को एईएस से बचाव को लेकर आयोजित चौपाल में अचानक हं’गामा शुरू हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देश को लेकर बीडीओ सुनील कुमार चमकी बुखार व को’रोना से बचाव को लेकर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड भैया टोला चौक पर चौपाल में लोगों को आवश्यक जानकारी दे रहेे थे।

इसी दौरान कुछ लोगों ने गरीबों को राशन नहीं मिलने की शि’कायत की। इसको लेकर बीडीओ व ग्रामीणों के बीच बहस शुरू हो गई। इससे आ’क्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम पर ह’मला कर दिया। बीडीओ समेत तीन पुलिसकर्मी घा’यल हो गए।
घा’यलों में दो की हालत गं’भीर है। जख्मी बीडीओ व पुलिसकर्मियों को अरेराज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपद्रवियों ने बीडीओ की गाड़ी को भी क्ष’तिग्रस्त कर दिया है। घटना की सूचना पर अरेराज के एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।